एक्ट्रेस कानी कुसृति ने मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म मेकर्स की सेक्सुअल डिमांड के चलते एक्ट्रेस ने एक्टिंग छोड़ दी. कानी ये भी आरोप लगाए कि मेकर्स ने उनकी मां को उन्हें समाझाने के लिए अप्रोच किया था.
कानी ने दावा किया है कि फिल्म निर्माताओं ने मेरी मां से भी संपर्क किया. मेकर्स चाहते थे कि मैं उनकी मांगों को पूरा करूं. मेकर्स ने मेरी मां को भी अप्रोच किया कि वो मुझे समझाए. हालांकि, मीटू मूवमेंट और Women in Cinema Collective के बाद से कानी को मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में बदलाव की उम्मीदें हैं. Women in Cinema Collective (डब्ल्यूसीसी) एक ऑर्गेनाइजेशन है, जिसे 2017 में मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में कामकाजी महिलाओं के कल्याण के लिए स्थापित किया गया था.
बता दें कि कानी कुसृति ने कॉकटेल और Shikkar जैसी उल्लेखनीय फिल्मों में काम किया है. उन्होंने तमिल फिल्मों पिसासू और बर्मा में भी छोटी भूमिकाएं निभाई हैं. हालांकि, एक शॉर्ट फिल्म 'मां' से उनको पहचान मिली. इसके बाद से वो तमिल दर्शकों के बीच एक लोकप्रिय चेहरा बन गईं. इसका निर्देशन सरजू केएम ने किया है.
कानी की तरह और भी कई एक्ट्रेसेस हैं जो फिल्म इंडस्ट्री के डार्क साइड को सामने लाने में मदद की है. सिंगर चिन्मई श्रीपदा से लेकर राइटर लीना मणिमेकलई तक, कई एक्ट्रेस खुलकर सामने आईं हैं. चिन्मई श्रीपदा ने इस बात का खुलासा किया था कि मशहूर सिंगर कार्ति ने अपने नाम का गलत फायदा उठाते हुए महिलाओं के साथ से दुर्व्यवहार किया है. हालांकि, कार्ति ने खुद पर लगे आरोपों का खंडन किया. उन्होंने खुद को बेगुनाह करार देते हुए कहा कि उन्होंने कभी भी किसी महिला को हैरेस नहीं किया.
प्रिंस सलमान ने कहा कि भारत से हमारे रिश्ते एक हजार साल पुराने हैं. ये हमारे खून में है. पिछले 50 सालों में भारत के साथ हमारे संबंधों में काफी सुधार हुआ है. हम अपने संबंधों का विस्तार कर रहे हैं. भारत आईटी सेक्टर में काफी मजबूत है. हमने इस सेक्टर में अपने देश में निवेश किया और लाभान्वित हुए हैं.
वहीं, नरेंद्र मोदी ने कहा, 'हम अक्षय ऊर्जा के क्षेत्रों में अपने सहयोग को मज़बूत करने पर सहमत हुए हैं. हम इंटरनेशनल सोलर एलायंस में सऊदी अरब का स्वागत करते हैं. परमाणु ऊर्जा के शांतिपूर्ण उपयोग के सहयोग में नया आयाम देगा. उन्होंने कहा कि हमारे ऊर्जा संबंधों को स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप में तब्दील करने का समय आ गया है. दुनिया की सबसे बड़ी रिफाइनरी और स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व में सऊदी अरब की भागीदारी, हमारे ऊर्जा संबंधों को बायर-सेलर रिलेशन से बहुत आगे ले जाती है.
हालांकि जिस बड़े दिल के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सऊदी अरब के प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान का स्वागत किया. माना जा रहा था कि सऊदी प्रिंस पुलवामा में हुए आतंकी हमले के साथ-साथ पाकिस्तान में फल-फूल रहे आतंकवाद का भी जिक्र करेंगे. लेकिन उन्होंने इस संबंध में कोई बात नहीं की. सऊदी प्रिंस दो दिन पहले पाकिस्तान के दौरे पर थे और वहां की सरकार से 20 बिलियन डॉलर की डील की.
No comments:
Post a Comment